फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! दुष्कर्म का आरोपी फोन पर दे रहा है धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। साहब मुझे बार-बार फोन पर दुष्कर्म का आरोपी घर से उठा ले जाने और पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी दे रहा है, जिससे पूरा परिवार सहमा हुआ है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ये गुहार एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष लगाई है। इसके बाद बाल कल्याण समिति सदस्यों ने भी पुलिस को पत्र लिखकर मामले में संज्ञान लेने के निर्देश दिए। हालांकि तोशाम थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज होने के 11 दिन बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है।
विज्ञापन

कैरू क्षेत्र निवासी एक महिला ने तोशाम पुलिस थाने में शिकायती पत्र दी थी, जिसमें उसने बताया था कि उसकी 17 वर्षीय लड़की बारहवीं कक्षा की छात्रा और कबड्डी खिलाड़ी है। उनकी बेटी को आरोपी मोनू इंदौर की कबड्डी अकादमी में दाखिला दिलाने के लिए 28 फरवरी को लेकर गया था। लौटते समय आरोपी ने कोई नशीली चीज खिलाकर उसकी नाबालिग बेटी के चलती ट्रेन के शौचालय में दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत तोशाम थाने में दी गई। इस पर तोशाम पुलिस ने आरोपी ढांगर निवासी मोनू के खिलाफ पॉक्सो एवं दुष्कर्म की धाराओं के तहत 19 अप्रैल को केस दर्ज किया था। हालांकि आज तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीड़ित महिला ने बाल कल्याण समिति के समक्ष बताया कि आरोपी युवक बार बार उनके पास फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है और उन्हें मेसेज भेजकर डरा धमका रहा है। पीड़ित परिवार के साथ किसी भी समय कोई अनहोनी घटना घट सकती है, जिसको लेकर बाल कल्याण समिति भी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक और तोशाम पुलिस थाना प्रबंधक से पत्राचार कर चुकी है।
हमारे सामने एक नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पीड़ित लड़की की काउंसिलिंग कराई थी। हमारे दखल के बाद ही पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया था। हमने तोशाम पुलिस थाना एसएचओ से भी बात की और आरोपी की पीड़िता के पास भेजी गई धमकी भरी ऑडियो क्लिप भी दी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस इस मामले में अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं कर रही है, ये पीड़िता के साथ अन्याय है। इस मामले में समिति सदस्य सोमवार को पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेश, सदस्य जिला बाल कल्याण समिति भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें