फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र जमा करवा एसआई की पाई नौकरी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस विभाग में फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर उप निरीक्षक (एसआई) के पद पर नौकरी पाने के आरोपी को सिविल लाइन थाना पुलिस को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिरसा के तलवाड़ा खुर्द निवासी पवन को वीरवार अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे कोर्ट कॉम्पलेक्स चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि आरोपी पवन ने पुलिस भर्ती के दौरान स्नातक का फर्जी प्रमाणपत्र जमा करवाया था और उसके आधार पर ही उप निरीक्षक के पद पर नियुक्ति मिली थी। नियुक्ति उपरांत सत्यापन में आरोपी द्वारा जमा करवाई गई स्नातक की मार्कशीट फर्जी पाई गई। जिस पर उप निरीक्षक पवन को विभाग से बर्खास्त कर दिया। बता दें कि इस मामले में कार्यालय पुलिस अधीक्षक में नियुक्त आचरण पंजी लिपिक की रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाना में अभियोग अंकित किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें