फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: श्याम तेरे हजारों नाम, एक तू ही आधार पर झूमे भक्त

Fri, 02 May 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। प्रसिद्ध श्याम भजन सम्राट और सनातन संस्कृति के प्रचारक कन्हैया मित्तल ने वीरवार को गांव बड़वा में अल्प प्रवास के दौरान भक्तों के बीच अपने भजनों से ऐसा रंग जमाया कि पूरा वातावरण श्याममय हो गया। श्री श्याम रसोई होटल के प्रांगण में आयोजित संकीर्तन में उन्होंने अपने लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी जिनमें श्याम तेरे हजारों नाम, एक तू ही आधार... जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

कन्हैया मित्तल इन दिनों पंजाब सनातनी यात्रा पर हैं और उसी क्रम में बड़वा गांव पहुंचे। भजन संध्या के दौरान उन्होंने श्याम प्रभु की महिमा का गुणगान करते हुए सनातन संस्कृति की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व मनोनीत पार्षद नवीन सूरतपुरिया, धीरज शर्मा, योगेश शर्मा, अनिल चावला, नाहर सिंह तंवर, संदीप बड़वा, लाल सिंह बड़वा, राजेंद्र जांगड़ा, गोलू मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें