फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पार्क की जमीन पर बना अवैध निर्माण और छप्परों को गिराया

Fri, 02 May 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। शहर के वार्ड 19 व पुरानी सब्जी मंडी में वीरवार को नगर पालिका ने अतिक्रमण हटवाया। इस दाैरान पार्क में अवैध रूप से किए निर्माण को ढहाया तो पुरानी सब्जी मंडी में दुकानों के आगे लगे अस्थायी छप्परों को हटवाया।
विज्ञापन

अवैध निर्माण ढहाए जाने की इस कार्रवाई के दौरान भवन निरीक्षक सुमित ढांडा, सफाई निरीक्षक दीपक झांब व काफी संख्या में नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। पहली कार्रवाई के दौरान नगर पालिका कर्मचारी जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे व वार्ड 19 में पार्क में बने अवैध निर्माण को हटा दिया। पुरानी सब्जी मंडी में कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए यहां दुकानों के आगे लगे अस्थायी छप्परों को हटवा दिया व भविष्य में इन्हें लगाने पर कार्रवाई की बात कही गई।
विज्ञापन

मामले के संबंध में नगर पालिका के सफाई निरीक्षक दीपक झांब ने बताया कि वीरवार को वार्ड 19 में पार्क में बने अवैध निर्माण को गिराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें