फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पितृपक्ष में सेक्टर पीएलए में गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पितृपक्ष के अवसर पर सेक्टर पीएलए में 27 सितंबर से तीन अक्तूबर तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा ब्लॉक-1 में एसपी की कोठी के पास स्थित पार्क में प्रतिदिन शाम 3:30 से 6:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

कथा व्यास परम पूज्य राघवाचार्य महाराज वृंदावन धाम से पहुंचकर श्रद्धालुओं को अपनी मधुर वाणी से श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का श्रवण कराएंगे। कथा के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से धर्म, भक्ति और संस्कारों का संदेश दिया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार पितृपक्ष पूर्वजों के स्मरण और उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करने का अवसर है। इस दौरान श्रद्धालु कथा में शामिल होकर अपने पूर्वजों का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कथा का आयोजन सेक्टरवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन को लेकर सेक्टरवासियों में उत्साह है। आयोजकों ने सेक्टर पीएलए के सभी सदस्यों और शहरवासियों से सपरिवार कथा में शामिल होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें