फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नकली सोने का कड़ा देकर 2.82 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Wed, 30 Sep 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
घिराय। एक सुनार ने वित्तीय संस्था के कर्मचारी पर नीलामी में असली सोने का कड़ा दिलाने के नाम पर 2 लाख 82 हजार 300 रुपये हड़पने और बदले में नकली कड़ा देने का आरोप लगाया है। बरवाला थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। जांच अधिकारी राजवीर ने कहा कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड- 17 निवासी धीरज ने बताया कि मोतिलुहार वाली गली के पास उसकी सुनार की दुकान है। 16 सितंबर को वह अपनी सोने की चूड़ी लेने जींद रोड स्थित आईआईएफएल गोल्ड लोन कार्यालय गया था। उसकी मुलाकात कर्मचारी मनजीत कुंडू से हुई। मनजीत ने बताया कि 25.840 ग्राम वजन का सोने का कड़ा नीलामी में आने वाला है और वह उसे 3 लाख 13 हजार रुपये में दिलवा देगा।
धीरज ने कड़ा देखने के बाद खरीदने की सहमति दी। 17 सितंबर को उसके कहने पर 2 लाख 81 हजार रुपये ऑनलाइन और 1,300 रुपये नकद दिए। इसके बाद कड़ा सौंप दिया गया। आरोप है कि जांच कराने पर कड़ा नकली मिला। यह पहले दिखाए गए कड़े से बदला हुआ था और उस पर नकली पहचान चिह्न लगा था। जब उसने मनजीत से रुपये वापस मांगे तो धमकी दी। पंचायत के बावजूद रकम वापस नहीं की गई। धीरज ने 25 सितंबर को पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें