फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: श्री श्याम मंदिर में समुद्री सीप व छोटे शंख से हो रही सजावट

Wed, 05 Mar 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 16-17 स्थित श्री श्याम मंदिर में 8 मार्च से रंग रंगीला रस रसीला फाल्गुन मेला शुरू होगा। चार दिवसीय मेले में रोजाना अलग-अलग कलाकार श्याम भजनों की वर्षा करेंगे। मंगलवार को पत्रकार वार्ता में मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री श्याम मंदिर में समुद्री सीप व छोटे शंख से सजावट हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 8 मार्च शाम 4 बजे से भजन संध्या शुरू होगी, जिसमें कोलकाता से आए भजन गायक अमोल-शुभम, 9 मार्च को कोलकाता के सूरज शर्मा, 10 मार्च को जयपुर के पुरुषोत्तम बृजवासी व चंडीगढ़ के बिन्नी एवं 11 मार्च को पंजाब से आए भजन प्रवाहक आदित्य गोयल बाबा श्याम के भजनों का गुणगान करेंगे। पिछले 10 दिनों से मंदिर प्रांगण में कोलकाता के कारीगर सजावट कर रहे हैं। मंदिर दरबार में समुद्री सीप व छोटे शंख से साज सज्जा की जा रही है। मुख्य द्वार पर भगवान वेंकटेश व होली थीम पर लगे कट आउट विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
बंगलूरू, कोलकाता से मंगवाए फूल
भक्तों के स्वागत में मंदिर के आसपास की सड़कों पर आकर्षक लाइट लगाई गई है। सवामणि का प्रसाद वितरित किया जाएगा। मेले में चारों दिन श्रद्धालु बंगलूरू, कोलकाता से मंगवाए फूलों के अलौकिक शृंगार में सजे श्याम बाबा के दर्शन करेंगे। मेले के दौरान बाबा की ध्वजा लिए एवं रंग-गुलाल खेलते श्याम भक्तों की निशान यात्रा मंदिर में पहुंचेंगी। 13 मार्च को शाम 7 बजे होलिका दहन होगा। फाग के दिन 14 मार्च सुबह 9 बजे श्याम प्रेमी बाबा संग रंग-गुलाल की होली खेल भजन-कीर्तन करते हुए फाल्गुन महीने का समापन करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर श्री श्याम मंदिर के प्रधान विनोद अग्रवाल, रामकुमार गोयल, सुभाष बंसल, त्रिलोक बंसल, राजकुमार जैन, दिनेश बिंदल, ओम प्रकाश गोयल, सुभाष सैनी, सुनील अग्रवाल, अजय गोरखपुरिया, सतीश बंसल, साहिल सैनी, सत्येन्द्र यदुवंशी, सेक्टर आरडब्ल्यूए के प्रधान सुजान सिंह बेनीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें