फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 72 मेडिकल दुकानों का निरीक्षण, 3 में एनडीपीएस एक्ट का उल्लंघन

Wed, 05 Mar 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। औषधि नियंत्रक अमित कुमार ने उपायुक्त के समक्ष बैठक के दौरान बताया कि फरवरी में 72 मेडिकल दुकानों के औचक निरीक्षण में 3 पर एनडीपीएस नियमों का उल्लंघन पाया गया। इन मेडिकल स्टोर पर नियम अनुसार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित वीसी सभागार में जिलास्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। उपायुक्त अनीश यादव ने नशा तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्रग सप्लायर पर कठोर कदम उठाए जाएं। प्रशासन का लक्ष्य जिले को पूर्णत: नशामुक्त बनाना है। सभी एसडीएम को नशा मुक्ति केंद्रों के नियमित निरीक्षण, नशा पीड़ित के डेटा को पोर्टल पर अपलोड करने और पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर फोकस करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि पुलिस विभाग की टीम जन सहयोग से इस समस्या को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि नशे से पीड़ित व्यक्तियों को ट्रेस करते हुए उनकी काउंसिलिंग की जा रही है। जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि विगत माह में 10 खेल अकादमियों और 30 कॉलेजों में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें