फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों पर हमले के विरोध में जाम

Tue, 02 Sep 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलगेट एरिया में रविवार देर शाम को दो दुकानदारों व एक महिला पर सरेआम हथियारबंद लोगों द्वारा हमला करने से खफा व्यापारियों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन




व्यापारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाए रखा और मिलगेट चौकी के सामने प्रदर्शन किया। रोषस्वरूप व्यापारियों ने सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दुकानें भी बंद रखी। सैकड़ों की संख्या में व्यापारी व मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर रोड पर बैठ गए।



मामले की सूचना मिलते ही सिटी इंस्पेक्टर भारतेंद्र कुमार व डीएसपी राजेश लोहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आश्वासन के बाद उन्होंने जाम खोला।
विज्ञापन




रविवार रात को नाकाबपोशों द्वारा शॉप में घुसकर दो व्यापारियों की टांगे तोड़ने और एक महिला को घायल करने के मामले में जैसे सुबह मिलगेट मार्केट के व्यापरियों को पता चला वे भड़क गए। सुबह होते ही करीब 9 बजे उन्होंने जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।



महिलाएं एकत्रित होकर रोड पर ही दरी बिछाकर बैठ गई। मामले की सूचना पुलिस प्रशासन तक पहुंची। सिटी पुलिस इंस्पेक्टर भारतेंद्र ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद वे नहीं माने। बाद में डीएसपी राजेश लोहान मौके पर पहुंचे उन्होंने आश्वासन दिया कि वे दो दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।



ये रखी मांगे
व्यापारियों ने मांग की है कि आरोपियों की दो दिन के अंदर गिरफ्तारी हो।
मिलगेट एरिया मार्केट में एक पुलिस पीसीआर तैनात की जाए।
मिलगेट चौकी के पूरे स्टाफ को बदला जाए।


मांगे पूरी नहीं हुई तो दी शहर बंद करने की धमकी
व्यापारियों ने मांगें पूरी न होने पर पूरे शहर के बाजार बंद करने की धमकी दी है। व्यापारियों ने कहा है कि शहर में सरेआम गुंडागर्दी हो रही है। पुलिस कुछ नहीं कर पा रही। अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे विरोध का कड़ा रुख अपनाएंगे।

व्यापारी बोले, पुलिस भी गुंडों से मिली हुई
व्यापारियों ने कहा कि पुलिस भी गुंडों के साथ मिली हुई है। पहले नकाबपोशों ने एक व्यापारी पर हमला किया। ठीक उसके आधे घंटे बाद फिर हमलावार बाइकों पर आए और दूसरे व्यापारी पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस सक्रिय होती और उनसे मिली नहीं होती तो आरोपी वारदात करते ही पकड़ में आ जाते।  
विज्ञापन


यह था मामला
मिलगेट एरिया में बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप संचालक मुकेश व मोबाइल गैलरी चला रहे कमल व उसकी पत्नी पर हमला बोला था। वारदात में दोनों जगह नकाबपोश बाइकों पर आए और मुकेश व कमल की मार-मारकर टांगे तोड़ डाली। घायलों को उपचार शहर के निजी अस्पताल में करवाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें