फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: व्हाट्सएप पर भेजें समस्या का फोटो-वीडियो, जल्द होगा समाधान

विज्ञापन
प्रवीण पोपली, मेयर
विज्ञापन
हिसार। शहर की सफाई व्यवस्था, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, गंदे पेयजल, टूटी सड़कों और ओवरफ्लो सीवरेज जैसी समस्याओं के समाधान के लिए मेयर प्रवीण पोपली ने व्हाट्सएप नंबर 9215044464 जारी किया है। अब शहरवासी अपनी समस्याओं की शिकायत सीधे इस नंबर पर भेज सकेंगे।
विज्ञापन

मेयर प्रवीण पोपली के अनुसार व्हाट्सएप पर मिलने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभाग के अधिकारियों तक भेजकर जल्द समाधान कराया जाएगा।
मेयर ने शहरवासियों से अपील की है कि शिकायत भेजते समय समस्या की स्पष्ट फोटो और छोटा वीडियो भी साथ भेजें। इससे नगर निगम की टीम को समस्या की स्थिति, गंभीरता और स्थान का आकलन करने में आसानी होगी। शिकायत भेजने वाले को सबसे पहले अपना नाम, मोबाइल नंबर, वार्ड नंबर और लैंडमार्क सहित स्थान का पूरा पता देना होगा।
इसके बाद समस्या का संक्षिप्त विवरण लिखकर उससे संबंधित फोटो और वीडियो भेजना होगा। फोटो और वीडियो मिलने से अधिकारियों को मौके की स्थिति समझने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय
मेयर ने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य शहरवासियों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने से बचाना और अधिकारियों की जवाबदेही तय करना है। व्हाट्सएप नंबर पर आने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग सीधे मेयर कार्यालय की ओर से की जाएगी। यदि किसी शिकायत के समाधान में संबंधित अधिकारी की ओर से लापरवाही या कोताही बरती जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
शहर की जनता को बेहतर सुविधाएं देना हमारी पहली प्राथमिकता है। व्हाट्सएप नंबर जारी होने से अब नागरिकों को अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सही जानकारी और फोटो के साथ मिली शिकायतों पर संबंधित अधिकारी त्वरित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

प्रवीण पोपली, मेयर, नगर निगम हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें