फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के बता तीन किलो सिक्के बेच गया नौकर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एक दुकानदार को अपने नौकर पर अधिक भरोसा करना भारी पड़ गया। नौकर ने पहले अपने मालिक को पूरे विश्वास में लिया और फिर सोने के सिक्के बताकर 9 लाख रुपये में तीन किलो तांबे की धातु बेचकर चंपत हो गया।
विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ जब उसने किसी सुनार से सिक्के की जांच करवाई। सुनार ने सोने की धातु को तांबा बता दिया तो दुकान मालिक के होश उड़ गए। दुकान मालिक ने सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत में मोहना मंडी निवासी प्रवीन ने बताया कि उसकी जिंदल चौक पर किरयाणा की दुकान है। करीब दो सप्ताह पहले उसके पास कहीं बाहर से एक नौकर आया था।
विज्ञापन


उसने कुछ दिन दुकान पर काम किया और मालिक की नजर में ईमानदार व्यक्ति की छवि बना ली। 4 मार्च को उसने मालिक को एक सोने का सिक्का दिखाया और कहा कि वह इसे बेचना चाहता है। उसने वह सिक्का सुनार से चेक करवा लिया। सिक्का सोने का था। उसने इसके बाद दो अन्य व्यक्तियों से मिलवाया।

तीनों ने कहा कि उनके पास ऐसे तीन किलो सोने के सिक्के हैं। दुकानदार का तीनों युवकों के साथ 9 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। अगले दिन तीनों युवक ऐसे ही चमकदार सिक्के लेकर आ गए। उन्होंने सिक्के दे दिए और प्रवीन से नौ लाख रुपये की रकम ले ली। प्रवीन का कहना है कि इसके बाद नौकर उसकी दुकान पर वापस नहीं आया।

पुलिस पीआरओ ने बताया डीएसपी अमित दहिया व स्पेशल स्टाफ मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस के हाथ दुकानदार के नौकर का मोबाइल नंबर लग गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें