हिसार। व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के उपलक्ष्य में डिवीजनल एम्प्लॉयमेंट ऑफिसर एकता भ्याण ने जागृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कॅरिअर टॉक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।
एकता ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में उपलब्ध विभिन्न रोजगार क्षेत्रों, शिक्षा और कौशल विकास के अवसरों, सरकारी व निजी क्षेत्र में उपलब्ध नौकरियों और स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार कॅरिअर चुनने चाहिएं।
आज के समय में हर एक क्षेत्र में रोजगार के विकल्प हैं। अपना एक लक्ष्य तय करना चाहिए। उसी लक्ष्य के अनुसार मेहनत करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। कई बार में मनपसंद कॅरिअर में लक्ष्य हासिल नहीं होता, ऐसे में हमें प्लान बी भी तैयार रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों में भी अच्छे अवसर हैं।