फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हॉकी कैंप के लिए हिसार की पांच खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भारतीय जूनियर हॉकी महिला नेशनल कैंप के लिए हिसार से पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ हैं। इनमें हिसार से अनु, नीलम, मोनू, मनीता और निधि शामिल हैं। सभी चयनित खिलाड़ी अब बेंगलुरू में 17 जनवरी से शुरू होने वाले कैंप में भाग लेंगीं। कैंप 29 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक ने बताया कि इस कैंप के लिए देश से 60 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। कैंप खत्म होने के बाद ट्रायल लिए जाएंगे। ट्रायल में 33 खिलाड़ियों का कोर ग्रुप बनेगा। इसके बाद 33 खिलाड़ियों को कैंप के लिए चयनित किया जाएगा। कोच मलिक ने बताया कि सभी खिलाड़ी हिसार की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि अब तक हॉकी की जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें