फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सुरक्षा गार्ड ने साथी पर हमला कर तोड़ा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 36-39 स्थित ग्रीन सिटी में बुधवार को एक ऑटो कंपनी के गोदाम में तैनात सुरक्षा गार्ड ने अपने ही साथी पर हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया। महावीर कॉलोनी निवासी रामफल पुत्र फूल सिंह गोदाम में सुरक्षा कर्मचारी हैं। आरोप है कि सहकर्मी के उकसावे पर दूसरे गार्ड ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल रामफल को महाराजा अग्रसेन जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। फिलहाल केस दर्ज नहीं हुआ है, पुलिस जांच में जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन

मारपीट में चार परिजन घायल, एक की हालत गंभीर
हिसार। हांसी के मोहल्ला समाधा मंदिर क्षेत्र में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। झगड़े में मोहल्लावासी जोगेंद्र, उनके पिता कर्मवीर, पुत्र सागर और रौनक को चोटें आईं। घायलों ने हांसी के अस्पताल में मेडिकल कराया। जोगेंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें हांसी और हिसार के नागरिक अस्पतालों में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर किया गया। परिजनों ने घटना की सूचना हांसी थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, फिलहाल केस दर्ज नहीं हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें