फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घटिया सड़क निर्माण की शिकायत पर डीसी मौके पर पहुंचे

विज्ञापन
 सेक्टर 1-4 में सड़कों की निर्माण सामग्री के सैंपल भरवाते डीसी अनीश यादव, साथ में मौजूद आरडब्ल् - फोटो : 1
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-1 से 4 में बन रहीं सड़कों में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत पर उपायुक्त अनीश यादव बुधवार को खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों को बुलाकर अपने सामने निर्माण सामग्री के सैंपल भरवाए और सड़क पर डाली गई तारकोल व कंकरीट की लेयर की मोटाई की जांच कराई।
विज्ञापन

सेक्टर-1 से 4 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों ने इसी सप्ताह डीसी अनीश यादव को शिकायत दी थी। इसमें आरडब्ल्यूए सदस्य रामनिवास सोनी, धर्मेंद्र, भूप सिंह और राजाराम सांगवान ने आरोप लगाया था कि 4.51 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़कों में मानकों के विपरीत निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
शिकायत मिलने के बाद डीसी ने मौके पर आकर जांच कराने का आश्वासन दिया था। बुधवार दोपहर वे स्वयं सेक्टर-1 से 4 पहुंचे। वहां एचएसवीपी के एसडीओ अनूप बूरा, जेई वेदप्रकाश और जेई कुलदीप, जबकि निर्माण एजेंसी की ओर से महेंद्र सिंह मौजूद रहे। डीसी ने आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निर्माण की गुणवत्ता जांची और सैंपल सील करवाए।
विज्ञापन

एचएसवीपी अधिकारियों ने बताया कि कुल 16 किलोमीटर लंबाई की सड़कों की कारपेटिंग कराई जा रही है, जिसमें 55 एमएम और 40 एमएम मोटाई की कंकरीट की लेयर डाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें