फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खेदड़ थर्मल पावर प्लांट की दूसरी यूनिट दो दिन में होगी चालू

Tue, 13 Feb 2024 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल में पराली के उपयोग के लिए निजी कंपनी को टेंडर दिया, कंपनी कोयले के ब्लॉक बनाकर देगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। खेदड़ थर्मल पावर प्लांट की दूसरी यूनिट जनरेटर में तकनीकी खामी आने से बंद पड़ी थी। अब इंजीनियर ने जनरेटर की सील लगाकर मरम्मत कार्य को पूरा कर दिया है। अगले दो दिन में इस यूनिट को लाइट अप करने की तैयारी है। इसके बाद दोनों यूनिट से उत्पादन मिलना शुरू हो जाएगा। थर्मल पावर प्लांट में जल्द ही पराली के ब्लॉक का उपयोग भी किया जाएगा। कोयले के साथ 5 प्रतिशत पराली का उपयोग किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार हर दो साल में यूनिट की ओवरहाॅलिंग मेंटेनेंस की जाती है। इस बार यूनिट नंबर दो को मरम्मत के लिए 15 नवंबर को बंद किया गया था। इस कार्य के समय पता लगा कि जनरेटर की सील खराब है। प्लांट के अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को लिखा। दो दिन पहले हिसार खेदड़ थर्मल प्लांट को यह सील मिली। अब इसे लगाकर मरम्मत के कार्य को पूरा कर दिया गया है। यूनिट को दो दिन में चालू कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यूनिट नंबर एक की मरम्मत जुलाई 2023 में पूरी हो चुकी है। इस बार गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बिजली की दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

खेदड़ थर्मल पावर प्लांट में पराली के उपयोग के लिए निजी कंपनी को टेंडर दिया गया है। अगले माह से निजी कंपनी पराली के ब्लॉक बनाने का काम शुरु करेगी। कोयले के साथ 5 प्रतिशत उपयोग इन ब्लॉक का उपयोग किया जाएगा। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल ,जींद के किसानों की पराली का उपयोग यहां पर हो सकेगा। निजी कंपनी किसानों से पराली खरीद कर उसके ब्लाॅक बनाकर थर्मल प्लांट को उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

यूनिट नंबर दो की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। करीब दो से तीन लाख रुपये की सील मंगाई गई है। दो दिन में थर्मल पावर प्लांट की इस यूनिट को चालू किया जाएगा। अगले सप्ताह से दोनों यूनिट से पूरी क्षमता से उत्पादन देंगी। - एसके मित्तल, चीफ इंजीनियर, खेदड़ थर्मल पावर प्लांट हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें