फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भैंस खरीदने के बहाने 5.87 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Nov 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने भैंस खरीदने के बहाने 5 लाख 87 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नरवाना के डेकल निवासी इकबाल को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिंघवा खास निवासी मालेराम ने बताया कि वह पशुपालन व खेतीबाड़ी करता है। उसने भैंस बेचने के लिए यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसे देखकर जोसफ उर्फ जोशी नाम के व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। बाद में जोसफ ने उसे कहा कि एक व्यक्ति को घोड़ा खरीदना है, इसके लिए उसे कमीशन मिलेगा। मालेराम ने एक दलाल से बात की। दलाल ने उसे नरवाना के खनौरी बस अड्डा पर बुलाया। एक घोड़े का 10 लाख 25 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। 1.73 लाख रुपये उसके खाते में डाले। बाद में उसे घोड़ा लेने के लिए पातड़ां गांव बुलाया। इस दोरान उसने 4 लाख रुपये नकद दिए, लेकिन उसे घोड़ा नहीं मिला। आरोपियों ने कुल 5 लाख 87 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें