फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जांच में बस चालक की लापरवाही आई सामने, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा

Sat, 16 Nov 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव माजरा प्याऊ के पास हुए रोडवेज बस व ट्रक हादसे में नारनौंद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर कृष्ण कुमार के बयान दर्ज कर बस चालक अनिल के खिलाफ केस दर्ज किया है। बस चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। नारनौंद थाना पुलिस ने बस व ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नारनौंद थाना पुलिस को दिए बयान में कृष्ण कुमार ने बताया कि 14 नवंबर को सुबह करीब साढ़े सात बजे मैं अपने पुराने घर गांव माढ़ा से ट्रक में जीरी के भरे हुए कट्टे लेकर सोनीपत के लिए चला था। जब माजरा प्याऊ से निकला तो सामने से हरियाणा रोडवेज का चालक बस को तेज रफ्तार से चलाता हुआ आ रहा था और मैं अपनी साइड में चल रहा था। रोडवेज बस के चालक ने बस को तेज रफ्तार से चलाते हुए ट्रक में सामने से सीधी टक्कर मार दी। ट्रक में सीधी टक्कर लगने से मुझे भी काफी चोटें आईं और ट्रक को भी नुकसान हुआ है। मुझे हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर का नाम पता बाद में पता चला जिसका नाम थुराना निवासी अनिल है। नारनौंद थाना पुलिस ने ट्रक चालक कृष्ण कुमार के बयान दर्ज कर बस के चालक अनिल कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें