फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

Sun, 02 Mar 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। दिल्ली रोड पर शुक्रवार रात आठ बजे गांव ढाणा कलां के पास स्कूटी सवार हिसार के महाबीर कॉलोनी निवासी विनोद को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से लगी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके चचेरे भाई रजत की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में महाबीर कॉलोनी निवासी रजत ने बताया कि उसके ताऊ का बेटा हिसार के महाबीर कॉलोनी निवासी विनोद कुमार किसी काम से गांव गढ़ी के लिए निकला था।
जब वह रात साढ़े नौ बजे ढाणा कलां के नजदीक पहुंचा तो पीछे से एक अज्ञात वाहन चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे विनोद सड़क पर गिर गया और उसके सिर व अन्य जगहों पर काफी चोटें लगी। राहगीर उसे एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें