फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेंगे स्कूल, न उम्र की सीमा, न टीकाकरण प्रमाणपत्र का बंधन

विज्ञापन
मिलेनियम पब्लिक स्कूल मे क्लास रूम में सैनिटाइज एवं सफाई करतीं महिला कर्मचारी। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। कोरोना महामारी की तीसरी लहर से राहत मिलने के बाद अब स्कूलों में भी रौनक लौटने लगी है। हरियाणा सरकार के आदेशानुसार वीरवार से पहली से लेकर नौवीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूल खोले जा रहे हैं। स्कूल खोलने के लिए जिला मौलिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को अपनी तैयारी पूरी ली थी। स्कूलों में कक्षाओं को सैनिटाइज करवाया गया। स्कूल प्रांगण की सफाई करवा दी गई है। विद्यार्थियों के लिए सीटिंग प्लान तैयार किया गया।
विज्ञापन

गाइडलाइन के तहत शिक्षकों को सुबह 9 बजे से दोहपर ढाई बजे तक स्कूल में रहना होगा। वहीं विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्कूल में रहना होगा। स्कूलों में मिड डे मिल नहीं बनेगा, इसलिए विद्यार्थियों को घर से अपना दोपहर का भोजन लाना होगा। गाइडलाइन के अनुसार विद्यार्थियों को सूखा राशन दिया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को कोरोनारोधी टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखाना जरूरी नहीं होगा।
स्कूल खोलने के लिए हिदायतें
- अभिभावकों का हस्ताक्षर किया हुआ अनुमति पत्र लाना होगा, तभी स्कूल में प्रवेश होगा।
- कोरोनारोधी टीकाकरण का सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी नहीं है, कोई दबाव भी नहीं बनाएगा।
-विद्यार्थियों की उपस्थिती को लेकर कोई बाध्यता नहीं रहेगी।
- ऑनलाइन परीक्षा से जुड़े रहकर अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उन्हें इसकी अनुमति रहेगी।
- दोपहर का भोजन विद्यार्थियों को घर से ही लाना होगा।
- स्कूल में मिड डे मिल नहीं दिया जाएगा।
- सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा।
- खांसी, जुकाम, बुखार व हल्का बीमार होने पर छात्र को स्कूल न भेजें।
जिले में इतने राजकीय विद्यालय
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 158
राजकीय उच्च विद्यालय 118
राजकीय माध्यमिक विद्यालय 101
राजकीय प्राइमरी पाठशाला 503
हरियाणा सरकार के आदेशानुसार वीरवार को पहली से लेकर 9वीं कक्षा के स्कूल भी खोले जाएंगे। नियमित रूप से कक्षाएं लगाई जाएंगी। स्कूल में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों कोई बाध्य नहीं करेगा। स्कूल खोलने की पूरी तैयारी कर ली है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करना आवश्यक है। विद्यार्थियों को अभिभावकों से अनुमति पत्र लाना होगा। - धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें