फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 26 साल बाद लौटे स्कूल, राेशन हुईं यादों की गलियां

विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, उकलाना मंडी में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल ​शिक्षक और 
विज्ञापन
हिसार। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उकलाना मंडी में मंगलवार को रजत जयंती स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस भावनात्मक आयोजन में वर्ष 1998-99 में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों ने 26 साल बाद एकत्र होकर अपने विद्यालयी जीवन की यादों को ताजा किया और जीवन में मिली सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व छात्र अपने पुराने कक्षा कक्षों में जाकर अपनी सीटों पर बैठे और गुरुजनों के साथ स्मृति-चिह्न के रूप में फोटो खिंचवाए। कई पूर्व छात्र भावुक भी नजर आए। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अर्जुन देव ने सभी पूर्व शिक्षकों एवं छात्रों का स्वागत किया। शिक्षाविद मनोहर लाल शर्मा ने छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और आह्वान किया कि ईमानदारी से कमाई करें और किसी का दिल न दुखाएं।

सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रीतम सिंह, बलदेव भाटिया, सुरेंद्र खुराना, सूरजमल धत्तरवाल, पूर्व छात्र और सरपंच होशियार बांगड़वा, सरपंच प्रभुवाला अनिल कुमार, सुशील सेलवाल, सत्यवान वर्मा, जयभगवान चौहान, रामफल वर्मा, अतुल शर्मा ने भी अनुभव साझा किए। इससे पहले दो मिनट का मौन रखकर रामकुमार विश्नोई और राधाकिशन भाटिया सहित दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बीईओ सुभाष चंद्र, मॉडल संस्कृति स्कूल गंगवा के प्राचार्य जयभगवान वर्मा, मनोहर लाल शर्मा, सूरजमल धत्तरवाल, बलदेव भाटिया, सुरेंद्र खुराना, अरविंद बिश्नोई और प्रवक्ता डॉ. पंकज भाटिया सहित अन्य शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें