फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बीमा करने के नाम पर 1.47 लाख और क्रेडिट कार्ड अपडेट के बहाने व्यापारी से 1.42 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। साइबर ठगों ने स्वास्थ्य बीमा कराने के नाम पर बरवाला निवासी एक व्यक्ति से 1.47 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दी जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरवाला के सैनी मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह एलआईसी एजेंट है और उसके पास तीन बैंकों के क्रेडिट कार्ड हैं। 28 फरवरी को उसे एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। आरोपी ने कहा कि उसकी हेल्थ पॉलिसी कर दी गई है। पीड़ित ने पॉलिसी रद्द करने की बात कही तो आरोपी ने मोबाइल से कैंसिल करने का झांसा देकर एक लिंक भेज दिया। लिंक खोलते ही मोबाइल हैंग हो गया। इसके बाद उसके खाते से 1,47,291 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन


वहीं क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सेक्टर-14 निवासी व्यापारी के खाते से 1.42 लाख रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। व्यापारी ने बताया कि 19 अगस्त को उसे फोन आया। कॉल करने वाले ने क्रेडिट कार्ड अपडेट नहीं होने की बात कही और एक एप डाउनलोड करने को कहा। आरोपी के कहने पर उसने एप में क्रेडिट कार्ड की जानकारी दर्ज कर दी। जानकारी डालते ही उसके खाते से तीन बार में कुल 1,42,647 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें