राज्य स्तरीय टीम में कांस्य पदक जीतने के बाद डीपीई कृष्णा खोवाल व स्कूल के खिलाड़ी ट्रॉफी हासिल
- फोटो : 1
हिसार। अंबाला में आयोजित 58वीं राज्य स्तरीय बेसबाल स्पर्धा में सरसाना के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अंडर-17 की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। 15 से 17 अक्टूबर तक स्कूल के अंडर-17 के खिलाड़ियों ने हिसार जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल के कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
सिरसा में आयोजित सॉफ्टबॉल स्पर्धा में स्कूल की अंडर-17 की एक खिलाड़ी और अंडर-19 की 3 खिलाड़ियों ने भी कांस्य पदक प्राप्त किया। सरसाना स्कूल के 15 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता था।। प्रिंसिपल नीलम रानी, स्टाफ सदस्यों और ग्रामीणों ने डीपीई कृष्णा खोवाल और पदक विजेताओं को बधाई दी है।