फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 520 करोड़ की धनतेरस...बर्तन खनके, चांदी चमकी

Sun, 19 Oct 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार नागोरी गेट पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
हिसार। धनतेरस पर शनिवार को बाजारों में लक्ष्मी की कृपा बरसी। बर्तन, आभूषण, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सजावटी सामान और मिठाई विक्रेताओं के यहां खरीदारी की धूम मची रही। बाजारों में सुबह से ही लोगों का रैला उमड़ने लगा था जो रात तक बरकरार रहा। दिवाली के पहले ही दिन की ग्राहकी देखकर व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए। राजगुरु मार्केट सहित सभी प्रमुख बाजारों में भीड़ का आलम यह था कि लोगों को पैदल चलने में ही परेशानी झेलनी पड़ी। व्यापारिक संगठनों का दावा है कि दिनभर में करीब 520 करोड़ का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन


धनतेरस के मद्देनजर बाजारों में रात 9 बजे तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को लाइटों, फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया। धनतेरस पर बर्तन की खरीद को सबसे शुभ माना जाता है। इसी परंपरा को निभाने के लिए लोगों ने पीतल, स्टील, कांसा के बर्तन खरीदे। आलम यह था कि बर्तन भंडारों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। दुकानदार मंगल ने बताया कि लोग इस बार डिजाइनर सेट और डिनर सेट की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। ग्राहक वीना ने कहा कि वे धनतेरस के शुभ दिन पर घर के लिए नए बर्तन जरूर खरीदती हैं।

सोना-चांदी के दाम बढ़े पर खरीद से नहीं चूके

सोना-चांदी की रिकॉर्ड कीमतों के बावजूद आभूषणों व चांदी के सिक्कों की खरीद का उत्साह रहा। हालांकि लोगों ने लाइट वेट ज्वेलरी, रिंग्स, लॉकेट हल्के हार, चांदी के सिक्के और मछली जैसे डिजाइनर गहनों को प्राथमिकता दी। बाजारों में चांदी के छोटे-छोटे आइटम्स की मांग रही।
विज्ञापन




लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, झाड़ू खूब बिके



धनतेरस की खरीदारी के साथ-साथ लोग सोमवार को लक्ष्मी पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, बताशे और मिठाइयों की खरीदारी करते नजर आए। मिट्टी के दीयों, करवे और मिट्टी के खिलौनों की भी अच्छी बिक्री हुई। पूजा का पारंपरिक विधान होने के कारण झाड़ू खरीदने के लिए मारामारी मची रही। मिठाई विक्रेता विनोद जिंदल ने बताया कि ग्राहक अब स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं, इसलिए मिठाई के साथ ड्राईफ्रूट का चलन बढ़ा है।

-



दुपहिया और चौपहिया वाहनों की डिलीवरी लेने के लिए लोग परिवार सहित वाहन शोरूम पर पहुंचे। आज 15 गाड़ियों की डिलिवरी की है। रविवार को 25 गाड़ियों की डिलीवरी करनी है। - रवि, जीएम, हुंडई



जीएसटी घटने का असर मार्केट में साफ दिखाई दिया है। पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा वाहनों की डिलिवरी की हैं। कारोबार के लिहाज से धनतेरस अच्छा रहा। - आरके चहल, मारुति शोरूम के संचालक



इस बार ग्राहक सामान्य बजट से ऊपर की कैटेगरी के प्रोडक्ट भी ले रहे हैं। लोगों की रुचि एनर्जी सेवर और स्मार्ट कनेक्टेड प्रोडक्ट्स की ओर बढ़ी है। फ्रीज, एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, ओवन और एयर फ्रायर की सबसे ज्यादा बिक्री रही। - नमन गेरा, इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी



हिसार में करीब 520 करोड़ का कारोबार हुआ है। 1800 से अधिक दुपहिया वाहनों की ब्रिकी का अनुमान है। इनमें 700 से अधिक ई स्कूटी बिकी हैं। वहीं, 550 से अधिक चार पहिया वाहनों की डिलिवरी हुई है। धनतेरस पर ग्राहकों का अच्छा रुझान देखने को मिला है। - बजरंग दास गर्ग, प्रदेशाध्यक्ष,
विज्ञापन




हरियाणा व्यापार मंडल

-

अनुमानित कारोबार (करोड़ रुपयों में )

सोना-चांदी 250

वाहन 120

इलेक्ट्रेानिक बाजार 50

बर्तन बाजार 35

गारमेंट बाजार 30

गिफ्ट 10



अन्य 25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें