फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार तक स्थगित, दो मांगों पर नहीं बनी सहमति

Fri, 02 Oct 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
न
विज्ञापन
हांसी। सफाई कर्मचारियों की 28 सितंबर से चल रही हड़ताल सोमवार तक स्थगित कर दी गई। कर्मचारियों ने 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती के चलते यह निर्णय लिया है। वीरवार को यूनियन की ओर से स्पष्ट किया गया कि कर्मचारियों की अधिकांश मांगों पर सहमति बन चुकी है लेकिन हड़ताल के दौरान तीन दिन का वेतन देने सहित दो मांगें अभी लंबित हैं। सोमवार तक इनका समाधान नहीं हुआ तो मंगलवार से कर्मचारी दोबारा हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले मांगों को लेकर डीएमसी लक्षित सरीन के साथ बनी सहमति पर नगर परिषद चेयरमैन प्रवीण ईलावादी और कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सोनी ने भी सफाई कर्मचारियों से बातचीत की थी लेकिन उस समय कर्मचारी सहमत नहीं हुए थे।
सफाई कर्मचारी यूनियन की जिला इकाई के प्रधान बलजीत सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की मांग है कि जिला प्रधान सुलेमान सारसर को प्रधान के नाते सम्मानित पद दिया जाए। इस पर डीसी राहुल नरवाल ने जल्द पद देने का आश्वासन दिया है। दूसरी मांग हड़ताल के तीन दिनों की सैलरी देने की है जिस पर डीएमसी की ओर से अभी सहमति नहीं बनी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सफतिथि संबंधी जानकारी स्पष्ट नहीं होने के कारण लंबित है। डीएमसी ने बताया कि 37 दिनों की भरपाई के लिए कर्मचारियों से काम लेने की योजना के निर्देशों के तहत वापस लिया जा चुका है। साबुन और तेल की मांग पर उन्होंने कहा कि नगर परिषद के पास कर्मचारियों के लिए साबुन और तेल उपलब्ध है।
114 कर्मचारियों के वेतन की प्रक्रिया शुरू
डीएमसी ने नगर परिषद कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर कर्मचारियों की मांगों पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सफाई कर्मचारियों की मांगों को लागू किया जा रहा है। नगर परिषद में कुल 118 सफाई कर्मचारियों में से 114 के वेतन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन कर्मचारियों के 37 दिनों की सैलरी खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
चार कर्मचारियों का वेतन दस्तावेजों में जन्मतिथि संबंधी जानकारी स्पष्ट नहीं होने के कारण लंबित है। डीएमसी ने बताया कि 37 दिनों की भरपाई के लिए कर्मचारियों से काम लेने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए आगामी रविवार को कर्मचारियों से काम लेने का एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।
एफआईआर वापस ली, तेल-साबुन कार्यालय में उपलब्ध
एफआईआर वापस लेने की मांग पर डीएमसी ने बताया कि नगर परिषद की ओर से दर्ज एक प्राथमिकी सरकार के निर्देशों के तहत वापस ली जा चुकी है। कर्मचारी कार्यालय पहुंचकर साबुन और तेल ले सकते हैं। सरकार की हिदायतों के अनुसार सितंबर से कर्मचारियों को 2 हजार रुपये का भत्ता देना शुरू कर दिया गया है। एलटीसी के संबंध में मुख्यालय से स्पष्ट निर्देश मिलने बाकी हैं।

न

न

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें