फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: यात्रा भत्ता और एलटीसी के बिलों का भुगतान न होने पर रोष

विज्ञापन
ब
विज्ञापन
हांसी। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने पिछले करीब ढाई साल से यात्रा भत्ता और अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के बिलों का भुगतान नहीं होने पर रोष जताया है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी यांत्रिक कर्मचारी यूनियन शाखा हांसी की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक के बाद यूनियन पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अजय कुंडु से मुलाकात कर लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि यात्रा भत्ता और एलटीसी के बिल लंबे समय से लंबित हैं। अधिकारियों के समक्ष कई बार मांग रखने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। इसके अलावा कर्मचारियों ने साबुन, डांगरी (वर्किंग ड्रेस) सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग भी रखी।
यूनियन प्रधान अशोक यादव ने कहा कि कर्मचारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। यदि अक्टूबर माह तक इनका समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारी धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यकारी अभियंता अजय कुंडू ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। यदि आश्वासन के बावजूद मांगें पूरी नहीं हुईं तो यूनियन आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होगी। बैठक में संदीप फौजी, नवीन फौजी, विनोद कुमार, बलजीत यादव, रूप कुमार और राजबीर मायड़ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें