फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों को दिए 30-30 लाख रुपये

Sat, 20 Dec 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। दिल्ली रोड स्थित होटल सागर रतना में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हुए हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों को शनिवार को 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए गए।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश खोथ ने बताया कि विधायक विनोद भयाना और उपायुक्त महेंद्र पाल के निर्देशानुसार यह सहायता सरकार की श्रमिक कल्याण योजनाओं के तहत दी गई है, ताकि पीड़ित परिवारों को कठिन समय में आर्थिक संबल मिल सके।
एसडीएम ने कहा कि कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मृतक कर्मचारियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़ा है। इस मौके पर श्रम विभाग के अधिकारी, होटल प्रबंधन के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में कार्यस्थलों पर सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि इस प्रकार की त्रासदियों से बचा जा सके।
विज्ञापन


18 अक्तूबर को हुआ था हादसा
18 अक्तूबर को होटल में बने सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के कारण गढ़ी निवासी सोमवीर (26) और जमावड़ी निवासी वीरेंद्र (40) की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक वीरेंद्र के बेटे संजय की शिकायत पर होटल संचालक, उसके बेटे सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें