हिसार। ऊर्जा विभाग के सचिव एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक ए. श्रीनिवास ने बताया कि डीएचबीवीएन ने 150.80 करोड़ की राशि उपभोक्ताओं के बिजली बिल खातों में जमा की गई है। उपभोक्ताओं की ओर से जमा अग्रिम खपत सुरक्षा राशि (एसीडी) पर वार्षिक 6.75 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का निर्णय लिया है। यह राशि 40 उपभोक्ताओं के खाते में उनकी जमा एसीडी के अनुसार समायोजित की गई है।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अप्रैल 2025 माह के बिजली बिलों में अपने 40,68,634 उपभोक्ताओं की सुरक्षा राशि पर अर्जित ब्याज को समायोजित किया है। यह ब्याज राशि उपभोक्ताओं के बिजली बिल में समायोजन के रूप में दर्शाई जा रही है। डीएचबीवीएन ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान अर्जित ब्याज को उपभोक्ताओं के बिजली बिल खातों में जमा कर दिया है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए खपत सुरक्षा राशि पर ब्याज की गणना निगम द्वारा निर्धारित ब्याज दर के अनुसार की गई तथा उसकी ऑडिट भी कराई गई। इसके उपरांत उपभोक्ताओं के खातों में यह राशि जमा की गई है।
राशि — उपभोक्ता सर्कल
806.60 लाख रुपये — 4,31,169 भिवानी
3454.77 लाख रुपये — 6,21,609 फरीदाबाद
492.72 लाख रुपये — 2,90,622 फतेहाबाद सर्कल
1984.74 लाख रुपये — 2,76,921 गुरुग्राम सर्कल-1
3814.87 लाख रुपये — 3,54,726 गुरुग्राम सर्कल-2
1206.45 लाख रुपये — 4,36,032 हिसार सर्कल
479.70 लाख रुपये — 3,41,566 जींद सर्कल
365.35 लाख रुपये — 2,62,558 नारनौल सर्कल
617.78 लाख रुपये — 3,54,793 पलवल सर्कल
1124.56 लाख रुपये — 3,05,851 रेवाड़ी सर्कल
732.95 लाख रुपये — 3,92,797 सिरसा सर्कल