फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बैंक से पैसे निकलवाकर घर जा रहे किसान की बाइक से निकले 1.20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। बैंक से पैसे निकलवाकर घर जा रहे किसान की बाइक के बैग से मंगलवार दिन में चोर ने 1.20 लाख रुपये चुरा लिए। चोरी की वारदात की सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और घटना की फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहल क्षेत्र के सोरड़ा कदीम निवासी किसान रामनारायण मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक से अपने खाते से पैसे निकलवाने के लिए आया था। उसने बैक से 1.20 लाख रुपये निकलवाने के बाद उनको अपनी बाइक की बैग में रख दिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, जैसे ही किसान ने बाइक चलाई तो पीछे से एक युवक ने बाइक की बैग से पैसे निकाल लिए।
अनुमान है कि उक्त चोर ने सेंधमारी कर वारदात को अंजाम दिया है। किसान को उस समय चोरी की वारदात का पता नहीं चला। बाद में पता लगने पर वह बैंक आया तो उस क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उक्त घटना मालूम हुई। रामनारायण ने घटना की शिकायत पुलिस से की व पुलिस को फुटेज दिखाई, जिसमें उक्त व्यक्ति बाइक से कुछ निकालता हुआ नजर आ रहा है। गौरतलब है कि कस्बे में पिछले दो सप्ताह से लगातार चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। चोर पंचायत की ओर से नालियों की क्राॅसिंग पर रखी जालियां भी उठाकर ले गए हैं। लोगों ने प्रशासन से पुलिस गश्त बढ़ाकर शीघ्र ही ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें