फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भगत सिंह मार्केट नारनौंद में सड़ रहा कचरा, बदबू से सांस लेना मुश्किल

Mon, 30 Jun 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नारनौंद में फैली कीचड़।
विज्ञापन
नारनौंद। नगरपालिका की ओर से शहर के बीचोबीच स्थित भगत सिंह मार्केट के पास वर्षों से कचरा डाला जा रहा है। दुकानदारों और आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों का कहना है कि इस कचरे से उठने वाली दुर्गंध और आए दिन इसमें लगने वाली आग से उनका जीवन नारकीय हो गया है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राममेहर ढांडा, राजेश सीसाय, अशोक दूहन, शमशेर सिंह, राजेंद्र सिंह, सतीश बुडाना, महाबीर, मनोज, संजय, वेदप्रकाश और राजू लिखा आदि व्यापारियों ने बताया कि यह समस्या चार-पांच वर्षों से लगातार बनी है। कई बार शरारती तत्व कचरे में आग लगा देते हैं, जिससे निकलने वाले धुएं में सांस लेना मुश्किल हो जाता है। धुएं और बदबू के कारण ग्राहक दुकान पर पर नहीं आते, जिससे व्यापार पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा बीमारी फैलने का डर सताता है।
स्थानीय लोगों ने कई बार नगरपालिका प्रशासन से इस समस्या की शिकायत की और ज्ञापन दिए। जनप्रतिनिधियों तक भी आवाज पहुंचाई, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। नागरिकों का आरोप है कि नगरपालिका प्रशासन न तो नियमित रूप से कचरे का उठान करा रहा है और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है। अगर सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो लोग आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

कचरे के उठान के लिए गांव बुडाना में जगह चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही इस जगह से कचरा उठाया जाएगा। अगर शहर के लोगों का सहयोग मिला तो जल्द ही इस जगह पर सुंदर पार्क का निर्माण किया जाएगा। शहर के किसी भी कोने में गंदगी नहीं रहने दी जाएगी। - शमशेर कूकन, चेयरमैन, नगरपालिका
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें