फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रोडवेज परिचालक पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जींद डिपो की रोडवेज बस के परिचालक पर एक यात्री के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घायल यात्री को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नारनौंद निवासी अजय पवार (20) छावनी क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं और प्रतिदिन हिसार आते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे नारनौंद से जींद डिपो की बस में सवार हुआ। उन्होंने छावनी तक का टिकट लिया था। आरोप है कि बस चालक ने छावनी में बस नहीं रोकी। जब बस गति अवरोधक पर धीमी हुई, तो अजय चलती बस से उतर गए। इस पर परिचालक ने अन्य यात्रियों की मदद से अजय के साथ मारपीट की। अजय के सिर में गंभीर चोट आई है। आरोप है कि उन्हें बेल्ट से पीटा गया और नकदी भी छीन ली। इसके बाद चालक घायल युवक को पुलिस थाने ले गया। इसके बाद अजय का भाई कृष्ण उन्हें अस्पताल ले गए। अजय के पिता सुनील और माता सुनीता ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, रोडवेज कर्मचारी नेता आरके चौहान का कहना है कि छावनी में नए बस अड्डे पर ही बस रुकती है। अगर कोई यात्री इससे आगे उतरता है, तो उसे बेटिकट माना जाता है और उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें