फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रोडवेज कर्मी हड़ताल पर गए, रात से ही बसों का संचालन रोका

विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी और एसडीएम और गम की मीटिंग खत्म होने के बाद बैठक से बाहर आकर जाते हुए मौके पर तै
विज्ञापन
हिसार। रोडवेज डिपो परिसर में बीते 38 दिनों से धरना दे रहे रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार रात हड़ताल पर जाने का एलान कर बसों का संचालन ठप कर दिया। शनिवार को हिसार-हांसी डिपो की 259 बसों के पहिए थमे रहेंगे। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एहतियात के तौर पर बस स्टैंड परिसर में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

लंबित वित्तीय भत्तों का भुगतान नहीं होने से रोडवेज कर्मचारी चार माह से आंदोलनरत हैं। इससे पहले 10 जुलाई को हड़ताल की थी। इसके बाद रोडवेज मुख्यालय ने टीए बिल के 4.10 करोड़ रुपये जारी कर दिए। इस पर हड़ताल खत्म कर दी गई। कुछ मांगे पूरी करने के लिए रोडवेज प्रबंधन ने एक माह की मोहलत मांगी। इसकी मियाद पूरी होने के बावजूद राहत नहीं मिली तो कर्मचारियों ने सितंबर में दोबारा धरना शुरू कर दिया। शुक्रवार को रोडवेज प्रबंधक राहुल मित्तल, एसडीएम ज्योति मित्तल और कर्मचारी नेताओं के बीच वार्ता हुई लेकिन नतीजा नहीं निकला। रात पौने दस बजे सांझा मोर्चा के राज्य पदाधिकारियों के साथ फिर से बातचीत का दौर चला। इसमें भी सहमति नहीं बनने पर कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान कर दिया। यूनियन पदाधिकारी संदीप जैनावास ने बताया कि शनिवार को हिसार डिपो की 181 और हांसी डिपो की 78 बसों का संचालन नहीं किया जाएगा।
आधे घंटे की बैठक के बाद ही बाहर निकले कर्मचारी
वीरवार को भी डिपो महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इस दौरान लंबित मांगों का समाधान नहीं निकलने पर पदाधिकारी आधे घंटे बाद ही बैठक छोड़कर बाहर आ गए। कर्मचारी नेता बजरंग लाखा, जितेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, अनूप श्योकंद, पवन कन्नोह, जोगेंद्र पंघाल, नरेंद्र खरड़ ने कहा कि उन्हें जायज वित्तीय अधिकारों के लिए बार-बार संघर्ष करना पड़ रहा है। जब तक ठोस समाधान नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पांच और छह नवंबर को स्टेट कमेटी ने हड़ताल का आह्वान किया है।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों की मांगें
रात्रि भत्ते और ओवरटाइम का भुगतान किया जाए।
एलटीसी एवं एसीपी के लंबित मामलों का निपटारा किया जाए।
कर्मचारियों के लंबित केसों का समाधान किया जाए
मुख्यालय की हिदायतों के अनुसार मार्ग रोटेशन लागू किया जाए।
दिल्ली के लिए ट्रेन का विकल्प
- सुबह 4:20 बजे हरियाणा एक्सप्रेस, किराया 90 रुपये
- सुबह 5:20 बजे हिसार-नई दिल्ली पैसेंजर, किराया 65 रुपये
- सुबह 7:40 बजे किसान एक्सप्रेस, किराया 90 रुपये
- सुबह 8:50 बजे दिल्ली एक्सप्रेस, किराया 100 रुपये
- दोपहर 1:20 बजे इंदौर-हिसार सुपरफास्ट एक्सप्रेस, किराया 80 रुपये
- शाम 4:40 बजे गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस, किराया 85 रुपये
जानिए ये भी निजी बसें चलेंगी
हिसार से दिल्ली के लिए निजी बस सेवाएं उपलब्ध हैं। कृष्णा एजेंसी की बसे बस अड्डे के अंदर से रवाना होती है। कुछ निजी बसें अड्डे के बाहर से ही निकलती हैं। इनकी एप के जरिए ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। शेयरिंग टैक्सी के विकल्प भी उपलब्ध हैं।
लोकल रूट पर निजी बस सेवा
हिसार से तोशाम, हांसी, उकलाना, भूना और भादरा सहित कई अन्य रूटों पर निजी बस सेवाएं उपलब्ध हैं। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल में निजी बस ऑपरेटर शामिल नहीं हैं। ऐसे में ये बस उपलब्ध रहेंगी।
दूसरे डिपो की बसें मिलेंगी
हिसार को छोड़कर अन्य डिपो की रोडवेज बसें नियमित तौर पर संचालित होंगी। सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, झज्जर और भिवानी सहित अन्य डिपो की रूटों पर चलेंगी। हिसार डिपो की बसें बंद होने से इनमें भीड़ अधिक रहने की आशंका है।
पहली बस से ही रोकेंगे
तड़के 3:30 बजे हिसार से चंडीगढ़ के लिए हिसार डिपो की पहली बस रवाना होती है। रोडवेज कर्मचारी इस बस को नहीं चलाएंगे। इसके बाद दूसरी बसों को भी रोका जाएगा। सुबह हिसार से दिल्ली, चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए सबसे अधिक बसें निकलती हैं।
कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर यात्रियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। कर्मचारी नेताओं के साथ तीन दौर की वार्ता में सहमति बनाने की पूरी कोशिश की गई। बसों के संचालन में कोई बाधा न आए इसके लिए पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन

- राहुल मित्तल, रोडवेज प्रबंधक, हिसार डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें