फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रोडवेज और प्राइवेट बस का स्टाफ भिड़ा, एक घंटे रही हंगामे की स्थिति

विज्ञापन
रोडवेज डिपो वर्कशॉप में खड़ी प्राइवेट बस।
विज्ञापन
हिसार। शहर के बस स्टैंड पर वीरवार को बस काउंटर पर बस लगाने को लेकर रोडवेज और प्राइवेट बस चालक-परिचालक के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया जिससे करीब एक घंटे तक बस स्टैंड पर हंगामे की स्थिति बनी रही। आरोपियों की ओर से लिखित में माफी मांगने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद बसों का संचालन हुआ।
विज्ञापन


हांसी रोडवेज डिपो के चालक पुरुषोत्तम और परिचालक रणदीप ने बताया कि उनकी बस हांसी-जयपुर रूट पर चलती है। वीरवार दोपहर 1 बजकर 56 मिनट पर बस जयपुर से हिसार बस स्टैंड पहुंची थी। काउंटर पर लगाने से पहले ही सवारियां बस में बैठ गईं। इसी दौरान प्राइवेट बस चालक रिंकू और परिचालक विक्की ने विरोध किया और दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

रोडवेज कर्मचारियों निजी बस के स्टाफ पर मारपीट, कपड़े फाड़ने और धमकाने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि हिसार-महम रूट के परमिट पर चल रही बस पर हिसार-रोहतक का बोर्ड लगाकर संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष हिसार रोडवेज डिपो महाप्रबंधक राहुल मित्तल के पास पहुंचे और कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। बाद में प्राइवेट बस के चालक और परिचालक को बस स्टैंड पुलिस चौकी के हवाले कर दिया गया।

बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद दोनों पक्षों को चौकी लाया गया था। । आरोपियों की ओर से लिखित में माफी मांगने के बाद मामला सुलझ गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें