फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलोमीटर की एक ऐसी सड़क जहां नहीं होंगे एक्सीडेंट

Sun, 09 Oct 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
नगर निगम - फोटो : Bureau
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से शहर की सड़कों का सर्वे कराया जाएगा। डेंजर प्वाइंट को चिह्नित कर वहां काम कराया जाएगा। करीब 5 किलोमीटर की एक्सीडेंट फ्री रोड तैयार की जाएगी। पुलिस और प्रशासन दोनों की ओर से यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में सड़क हादसे में हर साल औसतन 400 से अधिक लोगों की जान जाती है। इन लोगों की जान बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने रोड सेफ्टी कमेटी बनाने का निर्देश दिया है। प्रशासन की ओर से जिले की सभी सड़कों का नए सिरे से सर्वे कराया जाएगा, जिसमें पुलिस की मदद से एक्सीडेंट वाले ब्लैक स्पॉट पहचाने जाएंगे। इसकी पूरी सूची तैयार की जाएगी, जिसमें हादसे का प्रमुख कारण भी पहचाना जाएगा। इसे बाद इस कारण को हटाने के लिए योजना बनाई जाएगी। शहर में पांच किलोमीटर की ऐसी रोड तैयार की जाएगी जहां एक्सीडेंट नहीं होंगे। इस सड़क को एक्सीडेंट फ्री रोड का नाम दिया जाएगा।

एक्सीडेंट फ्री रोड पर क्या होगा
सड़क पर कहीं गड्ढे नजर नहीं आएंगे
सड़क पर डिवाइडर सही तरीके से बने होंगे
सड़क पर जेब्रा क्रासिंग बनाई जाएगी
सड़क पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे
पूरी सड़क पर यातायात मानक के बोर्ड होंगे
रोड पर कहीं भी अवैध कट नहीं होंगे
सड़क को दर्शाने के लिए सफेद पट्टी होगी
स्पीड ब्रेकर इंटरनेशनल मानक के अनुसार ही होंगे

रोड सेफ्टी कमेटी बनेगी
सीएम मनोहरलाल के आदेश के अनुसार हर जिला मुख्यालय पर रोड सेफ्टी कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी की हर महीने बैठक होगी, जिसमें सड़क हादसों को लेकर रिव्यू किया जाएगा। सड़कों को सुरक्षित बनाने के बारे में कमेटी लगातार अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन


ओवरलोड वाहन दिखते ही चालान
प्रदेश सरकार की ओर से सभी आरटीए को ओवरलोड वाहनों के चालान के आदेश दिए गए हैं। आरटीए हर महीने होने वाली मीटिंग में ओवरलोड वाहनों के चालान की रिपोर्ट पेेश करेंगे। मानकों के विपरीत बिना लाइसेंस चलाए जा रहे वाहनों के चालान भी किए जाएंगे।

जागरूकता भी फैलाएंगे
सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। ऑटो चालकों, स्कूल बस चालकों को खासतौर पर सड़क सुरक्षा नियमों बारे जानकारी दी जाएगी। स्कूली बच्चों को नियमों के बारे में बताने के लिए पूरा प्रोग्राम चलाया जाएगा। स्कूल लेवल, खंड, जिला, मंडल के बाद प्रदेश स्तर पर स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं भी होंगी।

सीएम ने डीसी, एसपी की मीटिंग में इस बारे में निर्देश दिए थे, जिसके बाद हमने सर्वे के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सड़क हादसों वाले स्थान पहचाने जाएंगे। 5 किलोमीटर की एक्सीडेंट फ्री रोड की पहचान भी जल्द ही कर लेंगे।
विज्ञापन

- निखिल गजराज, डीसी, हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें