फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन जाम से जूझता रहा शहर

Tue, 22 Dec 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पारिजात चौक से लेकर नागोरी गेट तक जाने के लिए प्रयोग किया जा रहा सांप सीढ़ी ट्रैफिक प्लान अब फिर से बीजेपी के ही पदाधिकारियों को पसंद नहीं आ रहा।
विज्ञापन


इस प्लान में फेरबदल करने को लेकर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रोफेसर कृष्ण लाल रिणवा मंगलवार को डीसी चंद्रशेखर खरे से मिलेंगे। सांप सीढ़ी टाइप बने ट्रैफिक प्लान को लेकर वे दो सिग्नल वाला नए प्लान का नक्शा भी उन्हें सौंपेंगे।

उनके साथ बीजेपी के ही कुछ और भी पदाधिकारी होंगे। डीसी खरे ने मंगलवार को सुबह 11 बजे मिलने का समय दिया है।

डीएसपी जयपाल को भी दिखाया नए प्लान का नक्शा
बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण लाल रिणवा, पूर्व उपाध्यक्ष दलबीर सिंह फोगाट व पूर्व नलवा हलका अध्यक्ष मदन रावलवास सोमवार को ट्रैफिक प्लान का नक्शा लेकर डीएसपी जयपाल से मिले।
विज्ञापन


उन्होंने डीएसपी को नक्शा दिखाया और इस पर ट्रायल करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पारिजात चौक से रेलवे रोड की दुकानों के सामने से गुजरने वाले व्हीकल्स को ग्रोवर मार्केट रोड पर डायवर्ट करने की बजाए सीधा निकाला जाए।

फिलहाल जो प्लानिंग है उससे ट्रैफिक सांप सीढ़ी की तरह बना हुआ है। ऐसे में सड़क हादसे का भी खतरा है। इस पर डीएसपी जयपाल ने भी उनके प्लान पर सहमति जताई है और मिलजुलकर कोई हल निकालने की बात कही है।

गुरुद्वारा से कुछ पहले तथा नागोरी गेट पर लगे सिग्नल
बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दलबीर सिंह फोगाट ने प्लान के अनुसार बताया कि गुरुद्वारा से ठीक पहले एक सिग्नल बनाया जाना चाहिए।

इसके साथ ही नागोरी गेट चौक यानी लाला लाजपतराय चौक पर भी सिग्नल लगाया जाना चाहिए, ताकि हादसे रोके जा सकें।

पूरे दिन रहा ट्रैफिक जाम
सोमवार को पूरे दिन ट्रैफिक जाम रहा। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी भी पूरा दिन कभी वाहन चालकों को रास्ता समझाने में तो कभी जाम खुलवाने में लगे रहे।

एक बार तो गीता जयंती के चलते इतना बड़ा जाम लग गया कि डीएसपी जयपाल को खुद कमान संभालनी पड़ी। वे नागोरी गेट चौक पर खुद हाथ में डंडा लेकर ऑटो की लेन बनाने नजर आए।
विज्ञापन


मेरा काम तो जो जनहित के लिए ठीक है वो करवाने की कोशिश है। इसका चाहे दुकानदार विरोध करे या कोई और मुझे परवाह नहीं।

यह हमारा सुझाव है प्रशासन इस पर ट्रायल करके देख ले। यह पूरे शहर की आवाज है। ट्रायल अगर सही और कामयाब लगे तो इसे लागू करें या फिर जो अब चल रहा है उसे लागू करें।
- प्रो. कृष्णलाल रिणवा, पूर्व जिला अध्यक्ष बीजेपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें