फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो-कैंटर की टक्कर, 5 महिला मजदूर की मौत, 10 घायल

Sun, 20 Dec 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी जिले के गांव मीरान में रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे महिला सवारियों से भरे एक ऑटो व कैंटर की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चालक सहित 10 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए पहले भिवानी जिले के मीरान गांव के सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया।

बताया गया है कि गांव हरिकोट व हिसार शहर से मजदूरी के लिए 14 महिलाएं भेरा गांव में स्ट्रॉबेरी के खेत में मजदूरी के लिए गई थीं। वे हर रोज यहां से आती जाती थीं। ढाया गांव का ऑटो चालक राजाराम उन्हें ले जाने व लाने का काम करता था।
विज्ञापन


रविवार को वे करीब साढ़े चार बजे ऑटो में सवार होकर हिसार की तरफ आ रही थी। मीरान गांव के बिजली घर के पास हिसार की तरफ से आ रहे कैंटर के साथ ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

ऑटो में पांच महिलाएं हरिकोट गांव की तथा हिसार शहर की 9 महिलाएं व ऑटो चालक सहित सभी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो इनमें से पांच की मौत हो गई।

मृतकों में हरिकोट गांव निवासी 45 वर्षीय महिला बाला व चंद्रो, हिसार सैनियान मोहल्ला निवासी शांति देवी, राजीव नगर निवासी नाथो देवी और हिसार की सन्नो की मौत हो गई। घायलों में हरिकोट निवासी रामपति, राजबाला व भंतो देवी, हिसार सब्जी मंडी निवासी ममता, शीला, ढाणी बढ़वाल निवासी सरोज, 12 क्वार्टर निवासी सीता और कांता शामिल हैं।

सीएचसी में न एंबुलेंस मिला न स्टाफ, मदद के लिए दौड़ पड़ा गांव
मीरान गांव के पास देर शाम जब हादसा हुआ तो पूरा गांव मदद के लिए दौड़ पड़ा। प्रत्यक्षदर्शी पूर्व जिला पार्षद सदस्य पारस सिहाग, तनेश कुमार, सुरेंद्र सिहाग ने बताया कि वे घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में ले गए। जहां घायलों को उपचार तक नहीं मिला।
विज्ञापन


न उनके पास पट्टी थी न ही कोई स्टाफ। आरोप यह भी है कि सीएचसी में कोई एंबुलेंस तक भी नहीं थी। गांव के गणमान्य लोगों ने अपनी निजी चार गाड़ियों में घायलों को डाला और उन्हें हिसार व सिवानी के अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें