फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहर के तालाबों के सुंदरीकरण को लेकर अब तैयार किया जाएगा रिवाइज्ड एस्टीमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के तालाबों के सुंदरीकरण को लेकर अब नगर निगम रिवाइज्ड एस्टीमेट तैयार करेगा। अधिकारियों की मानें तो पौंड ऑथोरिटी की तरफ से जारी किए गए बजट 12 प्रतिशत जीएसटी के मुताबिक है, जबकि अब जीएसटी बढ़कर 18 प्रतिशत हो गया है। इस कारण से अब रिवाइज्ड एस्टीमेट तैयार कर पौंड ऑथोरिटी के पास भेजा जाएगा ताकि 18 प्रतिशत जीएसटी के अनुसार उन्हें बजट उपलब्ध हो।
विज्ञापन

बता दें कि अमृत सरोवर मिशन के तहत शहर के चार ताबाबों का सुंदरीकरण किया जाना है। इसमें सातरोड के तीन व आजाद नगर का एक तालाब शामिल है। सुंदरीकरण के तहत तालाबों में जमा गंदे पानी को निकलवाकर साफ पानी भरा जाएगा। इसके अलावा चहारदीवारी का निर्माण व पगडंडी का भी निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही तालाब के चारों तरफ हरियाली भी विकसित की जाएगी। इसे लेकर पिछले दिनों ही पौंड ऑथोरिटी की तरफ से करीब 9 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया। इस बारे में निगम के एक्सईएन संदीप सिहाग ने बताया कि जल्द ही रिवाइज्ड एस्टीमेट तैयार करके पौंड ऑथोरिटी के पास भेा जाएगा।
आवारा कुत्तों को लेकर निगम अधिकारियों ने स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग के साथ की बैठक
उधर, नगर निगम ने बुधवार को आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग व पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पूछा गया कि शहर में हर माह आवारा कुत्तों के काटने के कितने केस आते हैं। इसके अलावा उनसे कहा गया कि जिले में सभी शहरों में यह संख्या कितनी-कितनी है, इसकी जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। वहीं पशुपालन विभाग से आवारा कुत्तों की संख्या के बारे में पूछा गया। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिसार शहर में 403 आवारा कुत्ते हैं, जबकि जिले में सभी शहरों में इनकी संख्या 612 है। बता दें कि आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर किसी ने हाईकोर्ट में केस किया हुआ है, इसी को देखते हुए निगम अधिकारियों ने यह बैठक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें