फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बास्केटबाल के सिंथेटिक कोर्ट की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
महाबीर स्टेडियम में मरम्मत के लिए उखाड़ी  जा रही सिंथेटिक परत। 
विज्ञापन
हिसार। महाबीर स्टेडियम परिसर में करीब 1.52 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए बास्केटबाल के सिंथेटिक कोर्ट की परत उखड़ने के बाद अब मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। लोकार्पण से पहले ही कोर्ट की करीब 10 मिमी मोटी रबर जैसी सिंथेटिक परत खराब होने लगी थी। खेल विभाग और हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन (एचओए) की सूचना के बाद सुधार कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन


महाबीर स्टेडियम परिसर में बास्केटबाल के दो नए और दो पुराने कोर्ट हैं। नए बने दो कोर्ट पर सिंथेटिक परत बिछाई गई थी, लेकिन विभागीय अधिकारी इन्हें हैंडओवर करने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान परत उखड़ने लगी।

जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) नरेश कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ स्थित खेल निदेशालय ने इस कार्य का ठेका नई दिल्ली की शिवनरेश स्पोर्ट्स कंपनी को दिया है। कंपनी संचालक अशोक कुमार और अभियंता संजीव ने बताया कि सिंथेटिक कोर्ट की खराब परत को सुधारने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


बास्केटबाल कोच जितेंद्र ने बताया कि कोर्ट पर 60 से अधिक खिलाड़ी सुबह और शाम अभ्यास के लिए आते हैं। सिंथेटिक कोर्ट बनने से खिलाड़ियों में काफी उत्साह था, लेकिन जल्द ही इसकी परत खराब होने लगी। खिलाड़ियों मोहित, विजय, सुरेश, उमेश और अशोक ने इस पर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें