फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत, 91 लाख होंगे खर्च

विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्माल वंडर स्कूल से सरस्वती पार्क जाने वाली रोड।
विज्ञापन
हिसार। वार्ड नंबर 17 के सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लंबे समय से बदहाल सड़कों की समस्या झेल रहे लोगों को जल्द राहत मिलेगी। नगर निगम ने कॉलोनी की दो मुख्य सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की है। करीब 91 लाख रुपये की अनुमानित लागत से सड़कों का नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


निगम की ओर से इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। मानसूनी बारिश और जलभराव से सड़कों की स्थिति और खराब हो गई थी। कई जगह गड्ढे बन गए थे, जिनमें बारिश के दौरान पानी भरने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता था।

ये सड़कें बनाई जाएंगी

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्माल वंडर स्कूल से सरस्वती पार्क और वाटर वर्क्स से हाउस नंबर 22-23 तक सड़क बनाई जाएगी। इस पर 44 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा हाउस नंबर 1202 से ग्रीन बेल्ट तथा हाउस नंबर 1282 से हाउस नंबर 1346 तक सड़क और चौक का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य पर 47 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


सेक्टर-15 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नई सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होते ही संबंधित एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। टेंडर अलॉट होने के तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू होगा और इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन


- अमित कौशिक, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें