फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भ्रूण झाड़ियों में फेंकने के मामले में गर्भपात की दवा लेने वाली युवती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ऋषि नगर की झाड़ियों में भ्रूण फेंकने के मामले में पुलिस ने गर्भपात की दवा लेने वाली युवती को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामले में आरोपी युवक और गर्भपात की दवा उपलब्ध कराने वाली महिला को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

थाना शहर हिसार पुलिस को 8 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि ऋषि नगर क्षेत्र में झाड़ियों के पास एक युवक भ्रूण फेंक रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नियाणा निवासी अनिल को भ्रूण सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि अनिल के एक युवती से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे। युवती के गर्भवती होने के बाद दोनों ने लोकलाज के डर से गर्भपात करवाया था। इसके बाद अनिल भ्रूण को झाड़ियों में फेंकने जा रहा था।
गर्भपात की दवा देने वाली महिला को किया गिरफ्तार
जांच के दौरान सामने आया कि युवती ने गर्भपात के लिए एक महिला से दवा ली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनीपत के बड़ौदा रोड निवासी गीता को गोहाना से गिरफ्तार किया था। वह गोहाना के बड़ौदा रोड पर कृष्णा क्लिनिक के नाम से क्लिनिक चला रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें