फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: यात्रियों को राहत...सिवानी, महेंद्रगढ़ और सतनाली में ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेलवे प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा के लिए सिवानी, महेंद्रगढ़ और सतनाली स्टेशन पर छह रेलसेवाओं का प्रायोेगिक तौर पर ठहराव दिया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि 21 जनवरी से अगले आदेश तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन


इन छह ट्रेनों का किया गया है ठहराव :
-ट्रेन संख्या 19701, जयपुर-दिल्ली कैंट रेलसेवा 19 जनवरी से सतनाली स्टेशन पर 2:10 बजे आगमन और 2:12 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या -19702, दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा 19 जनवरी से सतनाली स्टेशन पर 2:40 बजे आगमन और 2:42 बजे प्रस्थान करेगी।


-ट्रेन संख्या 14717, बीकानेर-हरिद्वार रेलसेवा 20 जनवरी से सिवानी स्टेशन पर 2:51 बजे आगमन और 2:53 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा 21 जनवरी से सिवानी स्टेशन पर 2:25 बजे आगमन और 2:27 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन




-ट्रेन संख्या 12323, हावड़ा-बाड़मेर रेलसेवा 21 जनवरी से महेंद्रगढ़ स्टेशन पर 18 बजे आगमन कर 18:02 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 12324, बाड़मेर-हावड़ा 22 जनवरी से महेंद्रगढ़ स्टेशन पर 04:28 बजे आगमन और 4:30 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें