फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 करोड़ 65 लाख रुपये की बजट1.65 करोड़ रुपये से होगा 5 मॉडल संस्कृति स्कूलों का सुधारीकरण

विज्ञापन
Reformation of 5 model culture schools with Rs 1.65 crore - फोटो : Hisar
विज्ञापन
संदीप रामायण
विज्ञापन

हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिले के 5 मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के सुधारीकरण के लिए 1 करोड़ 65 लाख 599 रुपये का बजट जारी कर दिया है। इन चार स्कूलों में कोहली, आदमपुर मंडी, जहाजपुल हिसार, उकलाना मंडी व नहर कोठी बरवाला का मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
आमदपुर म हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार इस बजट से स्कूलों में माइनर वर्क के कार्य जाएंगे। इनमें स्पेशल रिपेयरिंग, जरूरी निर्माण कार्य किए जाएंगे। सभी स्कूलों में निर्माण कार्य बीएंडआर विभाग के स्पेशिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। वहीं स्कूल मैनेजमेंट कमेटी भी निर्माण कार्यों की जांच करेगी। जिले में 12 मॉडल संस्कृति स्कूल हैं। अभी तक 5 स्कूलों का बजट जारी होना पेंडिंग है। गौरतलब है कि 21 फरवरी को हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशक ने जिले के सभी मॉडल संस्कृति स्कूल प्राचार्यों की बैठक ली थी। उन्होंने विद्यालयों के पेंडिंग पड़े विकास कार्यों व नए करवाए जाने वाले निर्माण कार्यों की लिस्ट मांगी थी। स्कूल प्राचार्य ने विकास कार्यों का प्रपोजल तैयार करके हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निदेशक को सौंपा था। स्कूल प्राचार्यों ने अपने प्रपोजल में स्कूलों में नए कमरे बनाना, खेल मैदान को दुरुस्त करना, स्कूलों में पार्क का निर्माण करना, स्कूल भवन की मरम्मत करना, वाहन पार्किंग निर्माण करना, स्कूल भवन पर सफेदी करवाना सहित अन्य कार्य शामिल किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों को जारी किया बजट
मॉडल संस्कृति स्कूल राशि काम होगा
कोहली 16 लाख प्रार्थना मैदान
कोहली 15.50 लाख 2 एसीआर
आदमपुर मंडी 14.33 लाख चहारदीवारी
आदमपुर मंडी 13.47 लाख कमरे रिपेयरिंग
आदमपुर मंडी 6.88 लाख रिपेयरिंग
आदमपुर मंडी 2.30 लाख सफेदी व पेटिंग
जहाजपुल 1.60 लाख चहारदीवारी
जहाजपुल 19.92 लाख साइकिल स्टैंड व ब्लॉक फिक्सिंग
उकलाना मंडी 19.75 लाख कमरे रिपेयरिंग, गैलरी व अन्य
उकलाना मंडी 19.98 लाख सफेदी, बिजली फिटिंग व कमरे रिपेयर
बरवाला नहर कोठी 4.95 लाख कमरों की छत रिपेयरिंग
बरवाला नहर कोठी 3.30 लाख पेंटिंग व रंग रोगन
बरवाला नहर कोठी 19.54 लाख इंटर लॉकिंग टाइल
बरवाला नहर कोठी 7.94 लाख चहारदीवारी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से मॉडल सांस्कृतिक स्कूलों के विकास के लिए 1 करोड़ 65 लाख रुपये का बजट कर दिया है। हमारे स्कूल में करीब 21 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। इसमें चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। साइकिल स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। ब्लॉक लगाए जाएंगे। ऐसे ही अन्य मॉडल संस्कृति स्कूलों में निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसके लिए 21 फरवरी को निदेशालय में सभी मॉडल संस्कृति स्कूलों की बैठक हुई थी। - कृष्ण कुमार वर्मा, प्राचार्य, राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, जहाजपुल हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें