जीजेयू में विशेष व्याख्यान को संबोधित करती मुख्य वक्ता प्रो. रीमा गबरानी।
- फोटो : 1
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्याल (जीजेयू) के बायोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से शनिवार को फार्मास्युटिकल बायोटेक्नोलॉजी की अवधारणाएं और अनुप्रयोग विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विश्वविद्यालय के सीआरएस सभागार में हुए इस व्याख्यान कार्यक्रम की मुख्य वक्ता फार्मास्युटिकल बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र की प्रसिद्ध विशेषज्ञ जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा (उत्तर प्रदेश) की प्रो. रीमा गबरानी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बायोटेक्नोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार ने की।
प्रो. गबरानी ने दवा विकास, वैक्सीन प्रौद्योगिकी, चिकित्सीय प्रोटीन और जैव-फार्मास्युटिकल नवाचारों में उपयोग किए जाने वाले अत्याधुनिक जैव-प्रौद्योगिकी दृष्टिकोणों पर केंद्रित एक व्यावहारिक और संवादात्मक व्याख्यान दिया।
उन्होंने कहा कि फार्मास्युटिकल क्षेत्र में तेजी से बदलाव आ रहा है और बायोटेक्नोलॉजी की भूमिका लगातार बढ़ रही है। प्रो. अनिल कुमार ने अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग-प्रासंगिक ज्ञान और विशेषज्ञ दृष्टिकोण से परिचित कराना है, ताकि वे बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में में अपना भविष्य संवार सकें।
कार्यक्रम में प्रो. विनोद छोकर और प्रो. नीरज दिलबागी ने भी अपने विचार सांझा किए। यह विशेष व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा। इस अवसर पर डॉ. सपना, डॉ. मंजू यादव, डॉ. अनीता रानी गिल, डॉ. खुशबू सेठी, डॉ. मीनाक्षी पाल, डॉ. राकेश यादव और डॉ. केडी रावत सहित संकाय सदस्य उपस्थित रहे।