फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 रामपाल समर्थकों को पकड़ा, 9 गिरफ्तार

Tue, 15 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
Rampal - फोटो : Bureau
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को करीब 200 से अधिक पुलिस समर्थकों को पकड़ा। इन लोगों को पुलिस लाइन लेकर जाया गया। वहां से एक युवती सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने में भेज दिया। रामपाल समर्थकों के एकत्र होने की जानकारी मिलने के बाद सुबह 4 बजे से ही पुलिस तैनात हो गई थी। पूरे शहर के लिए चार ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन

रामपाल समर्थकों की ओर से मंगलवार को हिसार के क्रांतिमान पार्क में एकत्र होकर डीसी को ज्ञापन देने का कार्यक्रम बनाया गया था। प्रशासन को सोमवार को ही इसकी जानकारी हो गई। सीआईडी टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि करीब 4500 से 5000 समर्थक उमड़ सकते हैं। शहर की अलग-अलग कॉलोनियों से आते हुए यह समर्थक पहुंच सकते हैं। इसमें सेंट्रल जेल टू, लघु सचिवालय, अदालत परिसर, नवदीप कॉलोनी सहित अन्य रास्तों के जरिए क्रांतिमान पार्क पहुंचेंगे।
जिलाधीश निखिल गजराज ने शहर में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए लघु सचिवालय एरिया के लिए नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया। सेंट्रल जेल टू के एरिया के लिए तहसीलदार को नियुक्त किया। नवदीप कॉलोनी एरिया के लिए बालसमंद के नायब तहसीलदार तथा क्रांतिमान पार्क एरिया के लिए बीडीपीओ हिसार फर्स्ट को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया। सुबह चार बजे से ही पुलिस को प्रमुख स्थानों पर तैनात कर दिया गया था। चारों ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने अपने एरिया की निगरानी करते हुए लगातार रिपोर्ट भेज रहे थे।
विज्ञापन

क्रांतिमान पार्क में पहुंचने वाले समर्थकों को पुलिस ने बस में बैठा लिया। यहां से करीब 200 से अधिक लोगों को पुलिस ने पकड़ा। इन सभी को पुलिस लाइन एरिया में ले जाया गया। यहां गहन पूछताछ के बाद 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया।

युवती सहित 9 समर्थक गिरफ्तार
पुलिस ने जींद निवासी संजीव दास, मिर्चपुर निवासी संदीप, सिवानी निवासी राजेश, सरहेड़ा निवासी रामकुमार, हसनगढ़ निवासी सूरजमल, कंडेला के रमेशचंद्र, पलवल निवासी सतपाल, राजबीर को गिरफ्तार किया। फतेहाबाद के गोरखपुर निवासी मोनिका को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को रोड जाम सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह बोले समर्थक
रामपाल समर्थक रामकुमार सोलंकी ने मोबाइल पर बातचीत में कहा कि धार्मिक ग्रंथ गीता में त्रुटियां हैं। इसके बारे में हम डीसी को ज्ञापन देना चाहते थे। पुलिस ने हमारे सहयोगियों में बसों में भरकर दूर दराज एरिया में छोड़ा। कुछ लोगों ने डीसी को मिलकर ज्ञापन सौंपा है। हमने पुलिस की ज्यादती के बारे में भी शिकायत दी है। उन्होंने मांग की कि गिरफ्तार किए गए लोगों को छोड़ा जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें