फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फैक्टरी संचालक को धमकी देने के मामले में रामनिवास राड़ा ने व्यापारियों से लिया ब्योरा, एसपी से की बात

विज्ञापन
 व्यापारियों के साथ बैठक करते रामनिवास राड़ा। 
विज्ञापन
हिसार। होम क्लिनिंग प्रोडक्ट की फैक्टरी के संचालक रामपुरा मोहल्ला निवासी पंकज शर्मा का रास्ता रोककर धमकी देने के मामले में रामनिवास राड़ा ने पीड़ित से मिलकर पूरी जानकारी ली। व्यापारियों के साथ बैठक कर घटनाक्रम का ब्योरा लिया। रामनिवास राड़ा ने पंकज शर्मा के कार्यालय में पहुंचकर व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारियों से बातचीत के बाद एसएचओ व एसपी बात कर बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी ने भरोसा दिलाया कि मामले में जल्द ही परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन

पंकज शर्मा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से हर रोज 3 मोटरसाइकिल सवार लोग घर से फैक्टरी जाते हुए उनका रास्ता रोक कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे उनका वे और उनका पूरा परिवार भय के साए में है। रामनिवास राड़ा ने कहा कि अभी ऑटो मार्केट में तीन कारोबारियों से रंगदारी मांगने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ है। अब सरेआम बदमाश धमकियां दे रहे हैं। शहर में बढ़ रहे अपराध के ग्राफ पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अपराध पर रोक लगाने लिए बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। व्यापारी पंकज शर्मा को धमकी देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जए। हर कदम पर उनके साथ हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें