फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में केंद्रीय गृहमंत्री अमीत शाह की रैली: किसान नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद, सरकार दबाना चाहती आवाज

Mon, 20 May 2024 02:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)

सार

नारनौंद में पुलिस ने किसानों को बलवान लोहान के घर पर इकट्ठे होने के उपरांत वहीं पर नजर बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि बताया कि सरकार किसानों की आवाज दबाना चाहती है। वह केंद्रीय नेतृत्व से संबंधित किसानों की समस्याओं व मांगों के संबंध में रैली के दौरान सवाल करना चाहते थे।
विज्ञापन
किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमीत शाह की सोमवार को हिसार में होने वाली महाविजय संकल्प रैली में भारतीय किसान नौजवान यूनियन के जिला के उपप्रधान बलवान लोहान व उनके अन्य साथियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमीत शाह से सवाल करने का ऐलान कर दिया था। पुलिस ने सोमवार सुबह किसान नेता बलवान लोहान, सुनील कुमार, जंगी लोहान, विशाल, कुली जांगड़ा व अन्य किसानों को बलवान लोहान के घर पर इकट्ठे होने के उपरांत वहीं पर नजर बंद कर दिया। इस दौरान नारनौंद थाना प्रभारी चंद्रभान के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन


उनके नजरबंद होने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में किसान उनसे मिलने निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मी उनके घर के बाहर तैनात मिले। इस दौरान बलवान लोहान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि सरकार किसानों की आवाज दबाना चाहती है। वह केंद्रीय नेतृत्व से संबंधित किसानों की समस्याओं व मांगों के संबंध में रैली के दौरान सवाल करना चाहते थे, लेकिन सरकार ने सोमवार सुबह ही पुलिस बल मेरे घर पर तैनात कर मुझे नजरबंद कर दिया। लोकतंत्र में यह जनता की आवाज को दबाने के समान है। इसका खामियाजा सरकार को लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। यूनियन की तरफ से लोकसभा चुनाव के संबंध में जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी जिसमें सरकार के खिलाफ कड़े फैसले लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें