फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मैं उम्रदराज हूं लेकिन अक्षम नहीं

Mon, 20 May 2024 04:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा उपलब्ध है लेकिन जिले की 107 वर्षीय दादी रामबाई ने इस सुविधा का लाभ लेने से इन्कार कर दिया। उपायुक्त मनदीप कौर रविवार को उनके घर पहुंचीं तो रामबाई ने कहा कि बड़ी मुश्किल से मिली आजादी के बाद मतदान का अधिकार मिला है। लोकतंत्र के कर्तव्य को बूथ पर जाकर ही निभाऊंगी। मतदान के प्रति रामबाई का जज्बा देख उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन मनदीप कौर उनकी मुरीद हो गईं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप ने रविवार को 100 वर्ष से अधिक आयु के कुछ मतदाताओं के घर जाकर उनसे मुलाकात की और देश के जिम्मेदार नागरिक के तौर पर वोट डालने के उनके जज्बे की सराहना की। कादमा गांव निवासी बुजुर्ग खिलाड़ी रामबाई ने कई खेल प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन किया है। इसलिए उपायुक्त ने 107 वर्षीय रामबाई के घर जाकर उनसे मुलाकात की। करीब आधे घंटे तक उनसे बातचीत कर उपायुक्त ने दिनचर्या की जानकारी ली।
इस दौरान रामबाई ने बताया कि बीएलओ के माध्यम से उन्हें घर पर ही मतदान करने के लिए फार्म 12 डी उपलब्ध कराया गया था लेकिन उनकी इच्छा बूथ पर जाकर ही वोट डालने की है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों ने लंबी लड़ाई के बाद देश को स्वतंत्रता दिलाई थी। यह उनके संघर्षों का ही परिणाम है कि आज हम लोकतांत्रिक व्यवस्था में खुले मन से अपने अधिकारों की बात कर सकते हैं। ऐसे में हमारा प्रयास रहना चाहिए कि हम बूथ पर जाकर ही मतदान करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर पांच साल में आने वाले यह चुनाव सही मायने में उन देशभक्तों को सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने इस देश के भविष्य के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से मतदान का आह्वान किया।


उपायुक्त ने ग्रामीणों से भी की मतदान की अपील
इस दौरान उपायुक्त ने वहां मौजूद सभी ग्रामीणों से कहा कि वोट जरूर डालें। हर एक वोट सरकार बनाने में समान रूप से भूमिका निभाता है और देश के विकास की नींव रखता है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता बिना किसी डर, भय, लोभ, लालच के अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दें। अगर कोई उम्मीदवार पसंद नहीं है तो नोटा का विकल्प भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें