फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सालासर में व्यापारी के परिवार से मारपीट मामले में राजगुरु मार्केट एसोसिएशन की बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सालासर मंदिर में व्यापारी संजय कुमार और उनके परिवार के साथ हुई मारपीट मामले में राजगुरु मार्केट एसोसिएशन मंगलवार को बैठक करेगी। बैठक में व्यापारी से पूरी जानकारी ली जाएगी और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कानून विशेषज्ञ से विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र बजाज ने कहा कि यदि व्यापारी निर्दोष पाए जाते हैं तो एसोसिएशन न्याय दिलाने के लिए उचित कदम उठाएगी। मंगलवार की बैठक में व्यापारी से विस्तार से बातचीत की जाएगी और मामले का निष्पक्ष समाधान खोजा जाएगा
व्यापारी के 20 साल के बेटे को सोमवार को पैर में दर्द की हुआ तो उसे जिला नागरिक अस्पताल ले ग जाया गया। व्यापारी ने बताया कि एक्सरे और आवश्यक जांच के लिए उन्हें फिर अस्पताल लेकर आएंगे। मामले में उन्हें राजनीतिक और अन्य संगठनों का समर्थन भी मिला है।
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधक कमेटी का तर्क: सोशल मीडिया पर चल रहा वीडियो एकतरफा
सालासर बालाजी मंदिर प्रबंधक कमेटी ने बयान जारी कर कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहा वीडियो एकतरफा है। पुलिस की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने सीसीटीवी फुटेज देखा और अपनी गलती स्वीकार की। महिला गार्ड के साथ अभद्र व्यवहार के सभी सबूत पुलिस को सौंपे गए हैं।
यह था मामला
मिल गेट एरिया स्थित राखी कॉलोनी निवासी संजय कुमार अपने परिवार के साथ रविवार को बालाजी के दर्शन के लिए सालासर गए थे। उनका एक रिश्तेदार बीमार होने के कारण मंदिर नहीं आ सका जिसे वे वीडियो कॉल के जरिए दर्शन करा रहे थे। तभी मंदिर में तैनात बाउंसर्स ने मोबाइल छीनकर फर्श पर पटक दिया। विरोध करने पर महिलाओं को धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया गया और मारपीट की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें