फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बच्चा चोरी करने वाली महिला की तलाश के लिए रेलवे पुलिस ने खंगाले 100 से ज्यादा सीसीटीवी

Mon, 17 Nov 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर की रहने वाली लाडली के आठ माह के बच्चे शिवम को उठाकर ले जाने वाली महिला की तलाश के लिए पुलिस की टीमों ने रविवार को अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान टीमों ने कृष्णा नगर, पीएल, बस स्टैंड, ऋषि नगर, ऑटो मार्केट, सुंदर नगर, आजाद नगर सहित अन्य इलाकों में 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। हालांकि आरोपी महिला का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर लोगों से बातचीत की और आरोपी महिला की फोटो दिखाई।
वहीं, रेलवे पुलिस ने शनिवार को बच्चे की मां लाडली की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इस मामले के लिए शनिवार को रेलवे पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थी। हिसार के अलावा दिल्ली, भिवानी, रोहतक, चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशन पर तलाशी की जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, पति से झगड़ा होने पर चंडीगढ़ से ट्रेन में बैठकर शुक्रवार को हिसार रेलवे स्टेशन पर पहुंची महिला लाडली का बच्चा हिसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर-1 से दूसरी महिला लेकर चली गई। घटना के समय लाडली नहाने के लिए गई हुई थी। जांच अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी और आरपीएफ अलग-अलग इलाकों में छापा मार रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें