फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा का अनावरण करते हुए बोले राहुल गांधी: भजनलाल ने लोगों को जोड़ने का काम किया, हरियाणा सीएम दे रहे भड़काऊ भाषण

Wed, 06 Oct 2021 11:11 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदमपुर/हिसार (हरियाणा)

सार

राहुल गांधी ने कहा कि चौधरी भजनलाल मजदूर और किसानों की आवाज रहे, आज किसान पीड़ित हैं। उन पर गाड़ियां चढ़ाई जा रही हैं। हरियाणा के सीएम भड़काऊ भाषण देकर माहौल खराब करवा रहे हैं। किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भजनलाल की प्रतिमा का राहुल गांधी ने किया अनावरण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को वर्चुअल तरीके से पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि चौधरी भजनलाल की प्रतिमा के जरिये कुलदीप बिश्नोई ने चौधरी भजनलाल का संदेश लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि चौधरी भजनलाल ने हरियाणा को जोड़ने का काम किया। आज सरकार हरियाणा और देश को तोड़ने का काम कर रही है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि चौधरी भजनलाल मजदूर और किसानों की आवाज रहे, आज किसान पीड़ित हैं। उन पर गाड़ियां चढ़ाई जा रही हैं। हरियाणा के सीएम भड़काऊ भाषण देकर माहौल खराब करवा रहे हैं। किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं। किसान के बिना यह देश आगे नहीं जा सकता। हरियाणा-पंजाब के किसान देश को भोजन देने का काम करते हैं। कांग्रेस का काम लोगों को जोड़ने, एक साथ लाने, किसानों की रक्षा, मजदूरों, छोटे व्यापारियों की रक्षा करने का है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि जनता पर देश की सरकार आक्रमण कर रही है। 

यह भी पढ़ें - हरियाणा: आउटसोर्सिंग की भर्तियों में एससी वर्ग को मिलेगा आरक्षण, एससी आवास योजना के लिए बनेगा विशेष प्रकोष्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेक बंसल ने लोगों से आह्वान किया कि 7 अक्तूबर को यूपी के बार्डर पर पहुंचें। यूपी के लखीमपुर में जाकर पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का काम करें। कुलदीप बिश्नोई ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि पूर्व सीएम भजनलाल आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। उनके परिवार ने हरियाणा के हर कोने से चुनाव लड़ा। जनता ने अपना प्यार देकर चुनाव को जिताया भी। इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बिश्नोई, चौधरी भजनलाल की पत्नी पूर्व विधायक जसमा देवी, पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें